केवल 2 मिनट में जाने भारत की जनसँख्या से जुड़े रोचक तथ्य

0


हमारा देश हिंदुस्तान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है और विशेषज्ञों के अनुसार कुछ ही सालों में यह चीन को पछाड़ कर पहले नंबर पर आ सकता है| भारत में बढ़ती जनसंख्या की समस्या इतनी ज्यादा है की रोड पर निकलते ही आपको लगता है कि मानो यहां इंसान नहीं चीटियां रेंग रही है| हर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ट्रेन, मेट्रो, टैक्सी और प्राइवेट गाड़ियां तक मिलकर इस जनसंख्या को ढोने में नाकामयाब हो चुकी है और जहां तक नजर दौडाओ केवल नरमुंड ही नरमुंड नजर आते हैं|

दोस्तों आज हम आपको भारत की जनसंख्या से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर यकीनन आप चौंक जाओगे, तो चलिए जल्दी से हम जान लेते हैं भारत की जनसंख्या से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स :

 

# Facts 1. क्या आप जानते हैं की भारत और पाकिस्तान में मुस्लिमों की टोटल जनसंख्या लगभग बराबर है| यानी कि जितने मुस्लिम भारत में रहते हैं, लगभग उतने ही मुस्लिम पाकिस्तान में भी रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान में वहां की मुस्लिम जनसंख्या, कुल जनसंख्या का 97 परसेंट है, जबकि भारत में मुस्लिम जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का 14 परसेंट है|

वैसे 14 परसेंट एक सरकारी आंकड़ा है और कुछ विशेषज्ञ इस आंकड़े पर गंभीर मतभेद बताते हैं, तथा इस आंकड़े को वह 20 से 25 परसेंट के करीब करार देते हैं|

 

 

# Facts 2. भारत में जनसंख्या का कितना बुरा हाल है यह दिखाने के लिए हम आपको यह तस्वीर दिखा रहे हैं| इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भारत में जो लाल हिस्सा दिखाया गया है उतनी ही जनसंख्या पूरे नीले हिस्से में रहती है|

 

# Facts 3. दिल्ली में मेट्रो इसलिए चलाई गई थी ताकि लोगों को सुकून मिल सके और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को राहत मिले लेकिन मेट्रो की फुल 100% कैपेसिटी देने के बावजूद भी दिल्ली में मेट्रो व्यवस्था चरमराने लगी है और इसमें भीड़ इतनी होती है कि कभी-कभी तो भीड़ की वजह से ही मेट्रो रूक तक जाती है|

लेकिन दिल्ली की मेट्रो से भी ज्यादा बुरा हाल मुंबई की लोकल ट्रेनों का है मुंबई की लोकल ट्रेन में हर दिन करीब 75.8 लाख लोग सफर करते हैं| मतलब की जितने लोग मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर करते हैं उतनी तो कई देशों की कुल जनसंख्या है| इसमें आप न्यूजीलैंड और बुल्गारिया को भी शामिल कर सकते हैं|

 

# Facts 4. भारत के राजनीतिक रुप से काफी महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश की जनसंख्या दुनिया के 5 में सबसे बड़े देश ब्राजील की कुल जनसंख्या से भी अधिक है| 2013 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 20 करोड़ 42 लाख थी और ब्राजील की जनसंख्या 20 करोड़ 4 लाख|

 

# Facts 5. भारत सरकार और अन्य राज्य सरकारें दावा करती है कि भारत में युवाओं को रोजगार देंगे| लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2011 में ही भारत में छात्रों की संख्या 31 करोड़ थी| जो कि दुनिया के सबसे बड़े देशों में शामिल रूस की जनसंख्या से भी कहीं ज्यादा है|

 

# Facts 6. क्या आप जानते हैं कि पूरे ब्रिटेन में जितने लोग अंग्रेजी बोलते हैं उससे कहीं ज्यादा लोग भारत में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते हैं तथा भारत में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी है जो कि इंग्लिश बोलती है|

 

# Facts 7. यह भारत की बढ़ती जनसंख्या का ही प्रभाव है कि 2013 का कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा मेला/आयोजन माना गया| जहां पर 12 करोड़ लोग पहुंचे थे| यह जनसंख्या पूरे मैक्सिको की जनसंख्या के बराबर है|

 

# Facts 8. 1920 से लेकर 2001 यानी 100 सालों के बीच भारत की जनसंख्या करीब 332% तक बढ़ी है| 1920 में भारत की जनसंख्या 23 करोड़ 80 लाख थी, जबकि 2001 में हमारी जनसंख्या 1.5 अरब हो चुकी है|

 

# Facts 9. आज भी भारत के शहरों की विशाल आबादी गंदी बस्तियों में रहती है| एक अनुमान के अनुसार यह करीब 6.5 करोड़ लोग हैं, जोकि झुग्गी-झोपड़ियों या लगभग स्लम बन चुकी जैसी कॉलोनियों में रहते हैं| यह जनसंख्या थाईलैंड की जनसंख्या के बराबर है|

 

# Facts 10. यह बहुत चौका देने वाला और मजेदार तथ्य है की पूरे भारत की कुल जनसंख्या का घनत्व 30582 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है| वही बिहार की जनसंख्या का घनत्व 1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है| आप देख सकते हैं कि यह एक कॉफी चिंताजनक और चौका देने वाला आंकड़ा है|

 

# Facts 11. दोस्तों क्या आप जानते हैं की 2001 से 2011 के बीच तक भारत की जनसंख्या का विकास पूरे पाकिस्तान की जनसंख्या से भी ज्यादा था| है ना मजेदार बात कि हम इस मामले में भी पाकिस्तान से कहीं ज्यादा आगे है|




दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Contact

CONTACT US


Social Contacts



Newsletter