दुनियाँ के 10 सबसे ज्यादा जनसँख्या वाले शहर
Aerial view of Brooklyn and Manhattan bridges with wide surrounding areas around them on a cold winter night.

0


Top 10 Most Populated Cities in the world

10. न्यूयॉर्क

देश : अमेरिका
जनसँख्या : 1 करोड़ 85 लाख

न्यूयॉर्क को अमेरिका की व्यापारिक राजधानी कहा जाता है और इसे वैश्विक अर्थव्यवस्था की धुरी भी माना जाता है | हर साल बहुत बड़ी तादाद में व्यापारी और नौकरी की तलाश में युवा इस शहर में आते है जिसके कारण इस शहर की जनसँख्या तेजी से बढ़ रही है |

 

9. मैक्सिको सिटी

देश : मैक्सिको
जन्संसंख्या : 2 करोड़ (अनुमानित)

मैक्सिको सिटी, उत्तरी अमेरिकन देश मेक्सिको का बहुत ही घनी आबादी वाला इलाका है और आज का मत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र भी है |

 

8. साओ पाउलो

देश : ब्राज़ील
जनसँख्या : 2 करोड़ (अनुमानित)

ब्राज़ील के जनसँख्या विभाग के अनुसार साओ पाउलो की जनसँख्या करीब 2 करोड़ है और इस शहर में 2,469 व्यक्ति प्रति किलोमीटर रहते है | इसके अलावा यह देश विश्व स्तर पर पर्यटकों का आकर्षण केंद्र भी है और ब्राज़ील का इकनोमिक केंद्र भी |

 

7. कराची

देश : पाकिस्तान
जनसँख्या : 2 करोड़ 5 लाख (अनुमानित)

कराची, पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी है और इसे छोटा पाकिस्तान भी कहा जाता है | कराची, पाकिस्तान का सबसे प्रमुख बंदरगाह है और इसके सिंध प्रान्त की राजधानी है | पिछले कुछ समय में रोजगार की तलाश में आने वाले लोगो की वजह से इस शहर की जनसँख्या तेजी से बढ़ी है |

 

6. मनीला

देश : फिलीपींस
जनसँख्या : 2 करोड़ 7 लाख (अनुमानित)

मनीला शहर की जनसँख्या करीब 2 करोड़ 7 लाख है है और यह हमारी लिस्ट में छठे स्थान पर है | मनीला, फिलीपींस की राजधानी है और इस शहर की जन्म दर पिछले कुछ समय से तेजी से बड़ी है |

 

5. शंघाई

देश : चीन

जनसँख्या : 2 करोड़ 23 लाख (अनुमानित)

शंघाई दुनियाँ की पांचवी सबसे जनसँख्या वाला शहर है, जिसकी जनसँख्या तेजी से बढ़ रही है तथा इस शहर की आबादी इतनी घनी है की 1 किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग 3,700 लोग रहते है | शंघाई शहर हमारी लिस्ट में पांचवे नंबर पर है |

 

4. दिल्ली

देश : भारत
जनसँख्या : 2 करोड़ 24 लाख (अनुमानित)

दिल्ली, भारत की सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला शहर है और यह भारत की राजधानी भी है | दिल्ली में एशिया के कुछ सबसे बड़ी बाजार भी है, जहाँ से पुरे एशिया के साथ दुनिया के अलग अलग हिस्सों से भी आयात-निर्यात होता है | यूएन की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की जनसँख्या साल 2030 में 3 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा हो जायेगी |

 

3. सीओल

देश : साउथ कोरिया
जनसँख्या : 2 करोड़ 25 लाख (अनुमानित)

सीओल, दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा व सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला शहर है तथा सीओल की जीडीपी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है और इस शहर की प्रति व्यक्ति आय भी दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जाती है |

 

2. जकार्ता

देश : इंडोनेशिया
जनसँख्या : 2 करोड़ 60 लाख (अनुमानित)

जकार्ता हमारी लिस्ट में दुसरे नंबर पर है और यह दुनिया में दूसरी सबसे घनी जनसँख्या वाला शहर भी है जिसकी जनसँख्या करीब 2 करोड़ 60 लाख है | जकार्ता शहर इंडोनेशिया की राजधानी भी है जिसकी जनसँख्या 1.5% प्रतिबर्ष की गति से बढ़ रही है |

 

1. टोक्यो

देश : जापान
जनसँख्या : 3 करोड़ 27 लाख (अनुमानित)

टोक्यो, जापान की राजधानी है और कावासाकी, सगामिहरा और योकोहामा भी टोक्यो के क्षेत्र के अंतर्गत आते है, जिसके कारण यह महानगर दुनियाँ का सबसे ज्यादा बड़ा और जनसँख्या वाला क्षेत्र है और हमारी लिस्ट में यह नंबर वन पर है | पिछले कुछ समय में इस शहर की जनसँख्या में कुछ कमी आयी है लेकिन फिर भी यह अभी तक दुनिया का सबसे बड़ा और जनसँख्या वाला नगर है |




दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Contact

CONTACT US


Social Contacts



Newsletter