ये तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एक फिल्म के जरिए ही करोड़ों की कमाई कर लेते हैं मगर सिर्फ फिल्में ही इन सेलेब्स की कमाई का सोर्स नहीं हैं। ये सितारे विज्ञापन, इवेंट्स और रिबन कटिंग आदि के जरिए भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। सेलेब्स की यह फीस मिनट्स के हिसाब से तय होती है।
इतना ही नहीं, ये सेलेब्स प्राइवेट पार्टीज और आलिशान शादियों में भी शिरकत करते हैं। कुछ शादियों में तो ये परफॉर्म भी करते हैं। इन सभी कामों के लिए सेलेब्स एक निश्चित रकम लेते हैं। साथ ही शादियों में जाना, डांस करना, फोटोग्राफ्स लेना, जोड़े के पेरेंट्स से मिलना या उनके साथ खड़े रहने जैसे सभी कामों के भी अलग-अलग रेट्स होते हैं। ये सब कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से होता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्राइवेट इवेंट्स में सेलेब्स को बुलाना व्यक्ति की स्पेंडिंग पावर को दिखाता है। मोटी रकम मिलने पर ये सितारे अपना वर्क शेड्यूल भी बदल लेते हैं।
यदि आप भी किसी शादी या इवेंट में किसी सेलेब को बुलाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार जरा इनकी फीस तो जान लीजिये।
सलमान खान

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका तो अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं और बॉलीवुड में कम ही नजर आती हैं। जब पीसी इवेंट्स में शिरकत करती हैं तो वे पार्टीज के लिए ₹50 लाख, शादी के लिए ₹1 करोड़ और उद्घाटन आदि के लिए ₹25 लाख तक ले लेती हैं।
अक्षय कुमार

अब बारी आती है खिलाड़ी कुमार की। अक्की पार्टीज के लिए ₹1.5 करोड़, शादियों के लिए ₹2.5 करोड़ और उद्घाटन जैसे इवेंट्स के लिए ₹1.30 करोड़ तक लेते हैं। ₹2.5 करोड़ में अक्षय डांस, कॉमिक स्टफ और एक्शन का तड़का भी लगा देते हैं।
कैटरीना कैफ

इस ब्रिटिश-इंडियन एक्ट्रेस की बात करें तो ये मोहतरमा पार्टीज में जाने के ₹60 लाख तक ले लेती हैं। इसके अलावा कैट शादी में शिरकत करने के ₹1.5 करोड़ और अन्य इवेंट्स के लिए ₹30 लाख तक की मांग करती हैं।
दीपिका पादुकोण

दमदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। दीपिका इन इवेंट्स में शिरकत करने के लिए ₹20 लाख तक चार्ज करती हैं। साथ ही शादियों में स्पेशल अपीयरेंस या डांस परफॉरमेंस की बात करें तो इसके लिए मिस पादुकोण ₹1 करोड़ तक चार्ज करती हैं।
ऋतिक रोशन

यदि आप चाहते हैं कि ऋतिक रोशन आपके किसी प्राइवेट फंक्शन का हिस्सा बनें तो इसके लिए आपको अपनी जेब से ₹2.5 करोड़ तक निकालने पड़ेंगे। वैसे ऋतिक छोटी-मोटी पार्टी के लिए ₹1.5 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
करीना कपूर खान

बेबो भी खुशी से ऐसे इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। करीना पार्टीज में जाने के ₹60 लाख, शादियों के लिए ₹1.5 करोड़ और उद्घाटन के लिए ₹30 लाख चार्ज करती हैं।
शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बात करें तो ये जनाब इन इवेंट्स से भी अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। एसआरके पार्टीज के लिए ₹2 करोड़, शादियों में शामिल होने के ₹3 करोड़ और उद्घाटन आदि के लिए ₹1.5 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा

बबली गर्ल सोनाक्षी इवेंट्स में जाने के लिए ₹25 लाख तक लेती हैं। इसमें भी हेयरस्टाइल और मेकअप के लिए उन्हें अलग से खर्च देना होता है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा

स्वभाव से शर्मीले सिद्धार्थ ने अपनी हॉटनेस से लड़कियों को अपना दीवाना बना रखा है। सिद्धार्थ किसी इवेंट में शामिल होने के लिए 1 घंटे के ₹20-25 लाख तक ले लेते हैं।
सुष्मिता सेन

वैसे तो सुष्मिता लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हैं मगर वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यह खूबसूरत एक्ट्रेस पार्टीज का हिस्सा बनने के लिए ₹35 लाख तक फीस लेती है।
सैफ अली खान

नवाब साहब भी फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा कई इवेंट्स का हिस्सा बनते हैं। सैफ उद्घाटन जैसे इवेंट्स का हिस्सा बनने के लिए ₹90 लाख तक चार्ज करते हैं।
जॉन अब्राहम

अर्जुन कपूर

वरुण धवन

डेविड धवन के सुपुत्र और लड़कियों के चहेते एक्टर वरुण किसी भी इवेंट में कितना चार्ज करते हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने ₹6 करोड़ चार्ज किये थे।
सनी लियोनी

‘बेबी डॉल’ शादियों में 10 मिनट से लेकर एक घंटे तक डांस परफॉर्म करती हैं। अपने आधे घंटे के परफॉरमेंस के लिए वे ₹23 लाख चार्ज करती हैं। अगर आपको अपनी शादी में उन्हें नचवाना है तो इसके लिए आपको ₹40 लाख तक खर्च करने होंगे।
रणवीर सिंह

‘खली-बली हो गया है दिल’ जी हाँ अगर आपका भी दिल खली-बली कर रहा है तो इनको अपनी शादी में बुलाइये और ‘लहू मुँह लग गया’ की झाँकी पाइये। चकरा गए? अरे, हम ‘मोस्ट एनर्जेटिक ब्यॉय ऑफ़ बॉलीवुड’ रणवीर सिंह की बात कर रहे हैं। रणवीर किसी भी इवेंट मे या शादी में जाने के ₹1 करोड़ लेते हैं।
रनबीर कपूर

रनबीर कपूर ने फिल्म ‘संजू’ हिट होने के बाद अपनी विज्ञापन की फीस ₹6 करोड़ कर दी है। वहीं शादियों में जाने लिए रणबीर ₹2 करोड़ की मोटी रकम चार्ज करते हैं।
अनुष्का शर्मा

एक शादी में जाने के लिए अनुष्का ₹80 लाख फीस लेती हैं। यानी अगर आपको ‘मटरू की बिजली’ को अपनी शादी में बुलाना है तो जेब ढीली करने के लिए तैयार रहें।
अजय देवगन

‘बाजीराव सिंघम’ अपने एक दिन के इवेंट के लिए ₹1 करोड़ लेते हैं। वैसे शादियों और पार्टीज में वे परफॉर्म नहीं करते हैं। इस मामले में वे थोड़े शर्मीले हैं।
इमरान हाशमी

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा अपने कॉमिक सेंस और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद लाइम लाइट से दूर हो चुके कपिल कुछ वक्त पहले तक एक शो के लिए कपिल ₹75 लाख चार्ज करने लगे थे।
मलाइका अरोरा

मलाइका अरोरा किसी भी इवेंट में जाने के लिए ₹15 लाख लेती हैं। तो अगर आपको भी मलाइका से अपनी शादी में ‘झंडू बाम’ गाने पर डांस करवाना है तो इतने ही पैसे खर्च करने के लिए तैयार रहें।
दिया मिर्जा

ख़ूबसूरत अदाकारा दिया मिर्जा को चैरिटी करते हुए अक्सर देखा जाता है। किसी भी इवेंट में जाने के लिए दिया मिर्जा ₹10-15 लाख लेती हैं।
ये भी हैं ऑप्शन

इन बड़े सेलिब्रिटीज को तो कुछ अरबपति ही अफोर्ड कर सकते हैं। इनके अलावा आप सेलिना जेटली, अमीषा पटेल और राखी सावंत जैसी सेलेब्रिटीज को भी इवेंट्स में बुला सकते हैं जो ₹10-15 लाख फीस लेती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर करना ना भूलें। ऐसी ही और स्टोरीज के लिए पढ़ते रहें दुनिया डाइजेस्ट।
दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy
दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy


