धोनी और विराट सहित ये क्रिकेटर्स करोड़ों के शानदार घर में रहते हैं, आप भी तस्वीर देख लीजिए

0


मैदान पर अपने दमदार खेल से हर किसी को अपना दीवाना बना लेने वाले क्रिकेटर्स जितना शानदार खेलते हैं, उतना ही आकर्षक जीवन भी जीते हैं। मतलब उनके कपड़ों से लेकर रहने तक का आशियाना भी कमाल का होता है। किसी को बेहतरीन बाइक्स लुभाती है तो किसी को कारों का शौक होता है। कुछ क्रिकेटर्स तो ऐसे भी हैं जो केवल अपने लग्जरी होम को लेकर ही दुनियाभर में चर्चित हैं। 

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही क्रिकेट सितारों की बातें लेकर आए हैं। किसी ने अपने घर में डांसिंग फ्लोर बनवा रखा है तो किसी ने जिम और स्विमिंग पूल को जगह दी है। कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्होंने होम थिएटर से लेकर क्रिकेट की पिच तक अपने ही घर में बनवा रखी है। 

बहरहाल इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह सब कुछ हर खिलाड़ी ने अपनी मेहनत के दम पर ही पाया है। ऐसे में आप ज्यादा सोचिए मत, आइए देखते हैं क्रिकेट सितारों के घर की कुछ शानदार तस्वीरें। 

 

विराट कोहली

 

विराट कोहली

 

भारतीय कप्तान विराट कोहली व अनुष्का के मुंबई स्थित आशियाने के बारे में कौन नहीं जानता। उनका यह फ्लैट बेहद लग्जीरियस है। विराट ने यह फ्लैट अपनी शादी के पहले ही ले लिया था। आधुनिक सुविधाओं से युक्त विरूष्का का यह खूबसूरत घर मुंबई के बेहद पॉश रिहायशी इलाके का हिस्सा है। 

 

शेन वाटसन 

 

शेन वाटसन 
 
 

ऑस्ट्रेलिया के फेमस क्रिकेटर शेन वाटसन का घर Bronte में है। इस लग्जरी बंगले में कई बेडरूम्स के साथ ही एक स्विमिंग पूल भी है।

 

शेन वॉर्न

 

शेन वॉर्न
 
 

अॉस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न ने अपना पुराना घर फिर वापस खरीद लिया है। उनके इस घर में टेनिस कोर्ट, सात बेडरूम, नौ सीट का थिएटर और चार कार गैरेज हैं।

 

रिकी पोंटिंग

 

रिकी पोंटिंग
 
 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान रिकी पोंटिंग के घर में बहुत से बेडरूम, बिलियर्ड रूम, लाइब्रेरी, थिएटर, स्विमिंग पूल और टेनिस कोर्ट मौजूद है। 

 

माइकल क्लार्क

 

माइकल क्लार्क
 
 
सार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने सिडनी के पूर्व उपनगर में पांच बेडरूम वाला यह बंगला खरीदा था। इस बंगले में 6 लाइम स्टोन बाथरूम और 8 गैरेज हैं।
 

क्रिस गेल

 

क्रिस गेल
 
 

वेस्टइंडीज के दबंग क्रिकेटर क्रिस गेल का जमैका में तीन मंजिला बंगला मौजूद है। सभी सुख सुविधाओं से युक्त इस बंगले में स्विमिंग पूल से लेकर डांस करने के लिए डिस्क भी बना हुआ है।

 

सचिन तेंदुलकर 

 

सचिन तेंदुलकर 
 
 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का घर मुंबई में है। मुंबई के बांद्रा में 6,000 वर्ग फीट से ज्यादा में फैला हुआ 3 माले का उनका ये बंगला भी बेहद शानदार है। 

 

एमएस धोनी

 

एमएस धोनी
 
 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का घर उनके गृह नगर रांची में है। उनके इस घर में लॉन और स्विमिंग पूल भी है।

 

सौरव गांगुली

 

सौरव गांगुली
 
 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली का घर बहुत बड़ा है। इस घर में लगभग 48 कमरे हैं।

 

कुमार संगाकारा

 

कुमार संगाकारा
 
 
श्रीलंका के क्रिकेटर कुमार संगाकारा के इस बंगले में एक बड़ा गार्डन है। संगाकारा का बचपन यहीं गुजरा है।

 

दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy



दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Contact

CONTACT US


Social Contacts



Newsletter