किशमिश और शहद साथ में खाने के फायदे

0


सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स खाना काफी फायदेमंद साबित होता है। सेहत के लिहाज से शहद और किशमिश को स्वस्थ आहार माना गया है। इन दोनों का सेवन एक साथ करने से शरीर को मिलने वाले फायदे दुगने हो जाते हैं। इन दोनों में ही कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। इससे आपकी शरीर में होने वाले कैंसर की भी आशंका काफी कम हो जाती है। यही नहीं इनका सेवन एक साथ करने से शारीरिक कमजोरी दूर होने के साथ ही शरीर का दुबलापन भी दूर होता है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही आपकी हड्डियों के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है। इनका सेवन पुरुषों की सेक्शुअल समस्याएं दूर करने के लिए भी काफी कारगर माना जाता है। किशमिश आपकी शरीर में आयरन की मात्रा को भी पूरा करता है। चलिए जानते हैं किशमिश और शहद साथ में खाने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए किशमिश और शहद दोनों को ही काफी फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों में ही पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। आप जितना पोटैशियम खाते हैं उतना ही सोडियम आप यूरीन के जरिए निकालते हैं। पोटैशियम आपके ब्लड वेसल्स में तनाव को कम करता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर कम होता है। साथ ही शहद में एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी पाई जाती है, जो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहाय क माने जाते हैं।

आयरन लेवल बढ़ाए
किशमिश आयरन का बहुत अच्छा स्त्रोत है। साथ ही इसमें कॉपर, विटामिन बी 6, मैगनीशियम और पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जो खून बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। वहीं बात करें अगर शहद की तो इसमें आयरन, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है। जो आपका हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार होता है। इसलिए किशमिश और शहद एक साथ खाने से आपको एनीमिया का खतरा कम होता है। इससे आपकी शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

हड्डियों के लिए अच्छा
किशमिश और शहद साथ में खाने से आपकी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। किशमिश में एक अलग तरह का कैल्शियम पाया जाता है, यह दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम से अलग होता है इसका नाम बोरोन है। यह बोन हेल्थ बढ़ाने में काफी मददगार होता है। इससे ओस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। वहीं शहद खाने से एनर्जी मिलने के साथ ही शरीर की थकान भी दूर होती है। शहद और किशमिश एक साथ खाने से आपकी शारीरिक कमजोरी काफी हद तक कम हो जाती है।

वजन बढ़ाने में मददगार
वजन बढ़ाने के लिए किशमिश और शहद का सेवन साथ में करना एक बेहतर विकल्प है। किशमिश में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने में मददगार होती हैं। वहीं शहद में भी शुगर की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिससे आपकी भूख बढ़ती है और धीरे-धीरे वजन में भी वृद्धि होती है। 100 ग्राम किशमिश में लगभग 250 से 300 कैलोरी पाई जाती है। किशमिश और शहद साथ में खाने से आप कुछ ही समय में अपने दुबले शरीर को एक आकर्षक लुक दे सकते हैं।

कमजोरी दूर करे
अगर आप शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं तो किशमिश और शहद का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन साथ में करने से आपकी शारीरिक कमजोरी आसानी से दूर हो सकती है। शहद में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो आपको इंसटेंट एनर्जी प्रदान करता है। वहीं किशमिश में ग्लूकोज और प्राकृतिक फ्रुक्टोज पाया जाता है, जिसका सेवन आपको सारा दिन उर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए आप कमजोरी दूर करने के लिए इसका सेवन रोजाना भी कर सकते हैं।

प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम करे
केवल किशमिश ही नहीं बल्कि शहद में भी कैंसर रोधी मौजूद होते हैं, जो पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करते हैं। इसपर हुए एक शोध की मानें तो किशमिश के साथ शहद का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। इसलिए आप भी चिकित्सक की सलाहनुसार इनका सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें सेवन

  • किशमिश और शहद को खाने के लिए आपको कुछ खास मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
  • सबसे पहले किशमिश को अच्छे से साफ कर लें। आप चाहें तो भीगे हुए किशमिश का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • इनकी मात्रा के लिए आप किसी डायटीशियन से सलाह ले सकते हैं।
  • इसे खाने के लिए आप किसी बर्तन में जरूरत के अनुसार शहद लें और इसमें किशमिश डाल दें।
  • अब इसे अच्छे से मिला लें। यह दोनों अपने आप में पोषक तत्वों से समृद्ध हैं, इसलिए इसमें कुछ अलग से मिलाने की आवश्यकता नहीं है।
  • अब आप इसका सेवन कर सकते हैं।

किशमिश और शहद का सेवन साथ में करने से आप कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। अगर आप इसका सेवन प्रोस्टेट कैंसर या किसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए कर रहे हैं तो एक बार चिकित्सक की सलाह जरूर लें।




दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Contact

CONTACT US


Social Contacts



Newsletter