0

बेलेव्यू पैलेस, जर्मनी का आधिकारिक राष्ट्रपति भवन है। लेकिन राष्ट्रपति यहाँ के बजाय बर्लिन के एक विला में रहते हैं।
क्विंटा डी ओलिवोस- ओलिवोस, अर्जेंटीना

अर्जेंटीना का आधिकारिक राष्ट्रपति भवन और उनका कार्यालय इसी इमारत में है, लेकिन राष्ट्रपति अमूमन यहाँ मौजूद नहीं होते हैं। क्विंटा डी ओलिवोस का निर्माण 1536 में शुरू हुआ था
लॉस पिनोस, मैक्सिको सिटी, मैक्सिको

यह घर मैक्सिको के राष्ट्रपति का है। मैक्सिको सिटी के बीच में स्थित इस इमारत को 1934 में आधिकारिक तौर पर सरकारी घोषित किया गया था।
24 ससेक्स ड्राइव, ओटावा, कनाडा

24 ससेक्स ड्राइव कनाडा के प्रधानमंत्री का आवास है। इसका निर्माण 1866 में शुरू हुआ था। 1950 के बाद से इसे सरकारी इस्तेमाल में लाया जा रहा है।
किरिबिल्ली हाउस- सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

किरिबिल्ली हाउस ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। लेकिन ज्यादातर प्रधानमंत्री यहाँ रहना पसंद नहीं करते हैं।
महलाम्बा नीलोफू- प्रिटोरिया, दक्षिण अफ़्रीका

इस इमारत में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहते हैं। इसे आम लोगों के लिए कभी नहीं खोला जाता।
इस्ताना मेर्डेका- जकार्ता, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भी ऑस्ट्रेलिया के पीएम जैसे दो आवास दिए जाते हैं। अब यह राष्ट्रपति पर निर्भर करता है कि वह कहाँ रहना पसंद करते हैं।

इस बिल्डिंग में अपनी ड्यूटी बदलते गार्ड्स को आप तस्वीरों में देख सकते हैं
पलासियो दा अल्वोराडा – ब्रासिलिया, ब्राज़ील

यह महल ब्राजील के राष्ट्रपति का है। यहाँ आम जनता नहीं आ सकती। इस महल के अन्दर स्विमिंग पूल से लेकर मूवी थिएटर तक सबकुछ है।

इस इमारत को ब्राजील की शान कहा जाता है। रात में इसका नजारा देखने ही बनता है।
एलिसी पैलेस- पेरिस, फ़्रांस

365 कमरों वाले इस महल में फ्रांस के राष्ट्रपति रहते हैं। इसे 1848 से सरकारी इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इसके भीतर प्रेसिडेंट का ऑफिस से लेकर सैलून तक सब कुछ है।

इस इमारत को ऊपर से विहंगम-दृश्य देखते ही बनता है।
जोंगनान्हाई (बीजिंग, चीन)

इस शाही जगह को चीन के राष्ट्रपति के रहने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। वैसे यहाँ की तस्वीरें कम ही आती हैं, और यह जगह आमजन के लिए बंद रहती है।
द ब्लू हाउस- सियौल, साउथ कोरिया

62 एकड़ में फैले इस परिसर में साउथ कोरिया के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों रहते हैं। इसे बनाने में 15000 ब्लू ग्रेनाईट टाइल्स का इस्तेमाल हुआ है।

लोग इस इमारत को भीतर से नहीं देख सकते उन्हें केवल बाहर से दीदार करने का मौका मिल पाता है।
क्यूरिनल पैलेस- रोम, इटली

इस पैलेस का निर्माण 1583 में हुआ था। इस पैलेस में 1200 कमरे हैं। महल पर अभी इटली के राष्ट्रपति का हक़ है।

इस महल को भीतर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे इतिहास में यात्रा कर रहे हों।
व्हाइट हाउस- वॉशिंगटन, अमेरिका

इस जगह से ज्यादातर लोग वाकिफ होंगे। कहते हैं कि धरती का सबसे सुंदर आवास स्थल है अमेरिका का व्हाइट हाउस। यहाँ यूएसए के राष्ट्रपति रहते हैं।

इस इमारत को रात में अलग-अलग रंगीन रोशनी से नहला दिया जाता है और नजारा देखने लायक होता है।
मॉस्को क्रेमलिन- मॉस्को, रूस

तस्वीर देख कर आप रूस के राष्ट्रपति निवास की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं।

वैसे राष्ट्रपति पुतिन के पास कई आधिकारिक और गैर-आधिकारिक घर हैं। लेकिन मॉस्को क्रेमलिन की बात ही कुछ और है।
राष्ट्रपति भवन- भारत

यह भारत का राष्ट्रपति भवन है। 320 एकड़ में फैले इस भवन में 340 कमरे बनाये गए हैं। यह राष्ट्रपति भवन 1950 से पहले तक वायसराय हाउस के नाम से जाना जाता था।

राष्ट्रपति भवन आम लोगों के लिए नहीं खुला होता। इसके सामने के परिसर में जाया जा सकता है। यहां गार्ड ड्यूटी बदलते समय परेड का प्रदर्शन करते हैं।
प्रेसिडेंशियल पैलेस- अंकारा, टर्की

टर्की के राष्ट्रपति भवन की भव्यता अपने आप में दर्शनीय है। यह 1000 कमरों का 4 मंजिलों वाला भव्य महल है। जो व्हाइट हाउस से लगभग 50 गुना बड़ा है।

इसकी भव्यता को देखने देश से ही नहीं पूरे विश्व से लोग इकठ्ठा होते हैं।
दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें –
दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy