किसी जन्नत से कम नहीं ये 10 आलीशान जहाज, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे इनके फैन

0


कुछ दशकों पहले तक क्रूज से अधिकांश लोग अनजान थे, लेकिन आज के दौर में लगभग हर कोई इनसे वाकिफ होगा। ‘टाइटैनिक’ और ‘कहो ना प्यार है’ में हीरो या हिरोइन से ज्यादा अहम रोल निभाने वाले क्रूज शिप लाखों लोगों का सपना बन चुके हैं। जमाने भर की सुविधाओं से युक्त पानी पर दौड़ते विशाल जहाज में कौन नहीं बैठना चाहता।

बदलते दौर में क्रूज इंंडस्ट्री भी काफी तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2026 तक 97 नए क्रूज लॉन्च कर दिए जाएंगे। पिछले कुछ सालों में ऐसे आलीशान क्रूज शिप देखने को मिले हैं जिनके बारे में सोच पाना भी आम लोगों के लिए मुमकिन नहीं। इनकी खूबसूरती और रंग-रूप किसी जन्नत से कम नहीं होते। तो चलिए आपको ले चलते हैं सपनों की दुनिया में और करवाते हैं दुनिया के 10 सबसे आलीशान क्रूज की सैर।

 

#10 Norwegian epic

 

 
 
अपने इनोवेटिव आइडिया के लिए फेमस ये क्रूज दुनिया का दसवां सबसे बड़ा जहाज है। 4100 पैसेंजर्स की कैपेसिटी वाला ये शिप जून 2010 में लॉन्च किया गया। लगभग 40 मीटर की अधिकतम चौड़ाई वाला ये जहाज 330 मीटर लंबा और 61 मीटर ऊंचा है। इसमें आपको प्राइवेट पूल, जिम, स्पा जैसी तमाम सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही इसमें 20 से ज्यादा डाइनिंग ऑप्शन उपलब्ध हैं।
 

#9 Liberty of the seas

 

 
 
ये एक इंटनेशनल क्रूज है, जिसमें 4960 पैसेंजर्स ट्रेवल कर सकते हैं। इस शिप में लगभग 1300 लोगों का स्टाफ काम करता है। शिप की खासियत इसमें बने अलग-अलग हिस्से हैं। हर हिस्से में खास सुविधाएं दी जाती है। 2007 में बने इस शिप में स्पा, फिटनेस सेंटर जैसी सभी आलीशान चीजें मौजूद हैं।

 

#8 Norwegian escape

 

 
 
जर्मनी में बना ये शिप Meyer werft नाम के शख्स ने बनाया था। लगभग 325 मीटर लंबा और 4266 पैसेंजर्स की कैपेसिटी वाला ये क्रूज अपनी बनावट के लिए प्रसिद्ध है। इसमें कई शानदार बालकनियां और अंडरवाटर ओसियन व्यू मौजूद है। 

 

#7 Norwegian joy

 

 

लगभग 42 मीटर की अधिकतम चौड़ाई वाला ये जहाज 334 मीटर लंबा है। ये क्रूज 20 हिस्सों में बना है, जिसमें लगभग 3883 पैसेंजर ट्रेवल कर सकते हैं। इस शिप में एक खास हिस्सा बनाया गया है, जिसे ‘हेवन’ यानी स्वर्ग के नाम से पुकारा जाता है। इसका नज़ारा वाकई किसी जन्नत से कम नहीं लगता।

 

#6 Ovation of the seas

 

 
 
2016 में लॉन्च किया गया से शिप बहुत ही कम समय में टॉप 10 की लिस्ट का हिस्सा बन गया। लगभग 348 मीटर लंबा ये क्रूज 22 नॉट्स (समुद्री गती) की स्पीड से चल सकता है। 2090 केबिन वाले इस शिप में एक साथ 4905 लोग सफर कर सकते हैं। इस क्रूज में वाटर पार्क, कसीनो जैसी कई शानदार चीजों का मजा लिया जा सकता है।

 

#5 Anthem of the seas

 

 
 
फरवरी 2015 में बनाया गया ये शिप 22 नॉट्स (समुद्री गती) की स्पीड बड़ी ही आसानी से हासिल कर सकता है। 20 हिस्सों में बंटा ये बेहतरीन शिप 4905 लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता है। इसमें कुल 1570 कमरे हैं, जिनमें केबिन, अंडरवाटर रूम और ओसियन व्यू रूम शामिल है।
 

#4 Quantum of the seas

 

 
 
शंघाई से कोरिया और जापान तक चलने वाला ये शिप 2014 में बनाया गया था। इस शिप को बनाने का क्रेडिट भी Meyer werft को जाता है। 4180 पैसेंजर्स की क्षमता वाला ये क्रूज 16 हिस्सों में बंटा है। शिप की खासियत इसमें बने 8090 रूम और इसका बेहतरीन व्यू है।

 

#2 Allure of the seas

 

 
 
फिनलैंड में बना ये शिप दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रूज कहा जाता है। 2010 में लॉन्च किए गए इस जहाज में 5400 पैसेजर्स एक साथ ट्रेवल कर सकते हैं। यहां आपको डांस हॉल, मूवी थिएटर, आइस स्केटिंग से लेकर फिटनेस रूम तक हर सुविधा मिलेगी।

 

#1 Harmony of the seas

 

 
 
फ्रांस में बना ये शिप दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज है। लगभग 363 मीटर लंबा और 5979 कमरों वाला ये जहाज कई बालकनियों और केबिन्स में बंटा है। खास बात ये है कि जून 2016 के बाद से इस शिप ने कोई ट्रिप नहीं की, लेकिन आज भी दुनिया के सबसे बड़े क्रूज की पोजिशन पर कायम है।
 
 
दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy



दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Contact

CONTACT US


Social Contacts



Newsletter