अगर बीवी नहीं लगती है सुंदर, तो ‘चाणक्य नीति’ के अनुसार ये 5 उपाय करेंगे आपकी मदद

0


कहा जाता है कि जीवनसाथी सूरत नहीं बल्कि सीरत देखकर चुनना चाहिए। कई लोग इस बात को मानते हुए लाइफ पार्टनर का चुनाव सीरत के आधार पर भी कर लेते हैं। लेकिन यह बात भी पूरी तरह से सही है कि व्यक्ति दिखने में कैसा भी हो, उसकी इच्छा हमेशा सुंदर साथी पाने की होती है।

मगर ज़िंदगी में हर किसी को सुंदर जीवनसाथी मिल सके यह भी मुमकिन नहीं है। कई बार परिस्थितियों और परिवार के दबाव में व्यक्ति को अपना मन मारकर जीवनसाथी चुनना पड़ता है। बस यही बात हमेशा उसके मन में खटकती रहती है।

इससे बचने के लिए आचार्य चाणक्य ने ‘चाणक्य नीति’ में पुरुषों को ऐसे पांच उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर वे इस समस्या से बाहर आ सकते हैं। साथ ही यदि पत्नी उनके मुताबिक सुंदर नहीं है तो भी पुरुष अपना मन शांत कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

 

चाणक्य नीति में बताए गए हैं उपाय

आचार्य चाणक्य ने ‘चाणक्य नीति’ में पुरूषों के लिए पांच उपाय बताए हैं। इन्हें जानकर निश्चित रूप से पुरुष इस तरह की अप्रिय स्थिति को संभाल सकते हैं। फिलहाल बात पहले उपाय की।

1. प्रतिदिन उठकर देखें अपना चेहरा 

चाणक्य के अनुसार, अगर आपको अपनी बीवी सुन्दर नहीं लगती है तो आपको प्रतिदिन सुबह उठते ही अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए।

होगा यह लाभ : प्रतिदिन अपना चेहरा देखने से आपको खुद की कमियों का एहसास होगा। इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो सर्वगुण संपन्न हो। चेहरा देखने से धीरे-धीरे आप इस बात को समझ जाएंगे। आगे देखिये दूसरा उपाय।

 

2. बीवी की अच्छी बातों के बारे में सोचें

हर इंसान में कुछ अच्छा जरूर होता है। आपको भी अपनी बीवी के अच्छे व्यवहार और मीठी बोली के बारे में सोचना चाहिए।

होगा यह फायदा : जब आप अपनी बीवी के बारे में अच्छी बातें सोचेंगे तो इससे आपके मन में उसके लिए प्यार बढ़ेगा।

 

3. चोट देने वाली लड़की को याद रखें 

हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी ऐसी लड़की जरूर आती है जिसके व्यवहार से उसे ठेस पहुंची हो। व्यक्ति को उस महिला को याद करते रहना चाहिए।

होगा यह फायदा :इन बातों को याद करना आपको आपकी बीवी के करीब लाएगा। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

 

4. बुरे वक्त को करें याद

बुरे वक्त में बीवी हमारी पहली साथी होती है। व्यक्ति को अपने बुरे वक्त को याद करना चाहिए जिसमें बीवी ने उसका साथ दिया हो।

यह होगा फायदा : बुरे वक्त को याद करने से आपका आने वाला समय सुधरेगा, क्योंकि बीवी के प्रति आपके मन में सकारात्मकता बढ़ेगी।

 

5. खुद की बुरी बातों को याद करें

पुरुष के जीवन में कई ऐसी बुरी बातें होती हैं जिन्हें वो अपनी बीवी से छिपाते हैं। पुरुष को उन बातों को याद करते रहना चाहिए।

तो बढ़ जाएगा प्रेम : अपने बुरे कामों को याद करना आपको यह समझने में मदद करेगा कि आपकी बीवी आपके प्रति कितनी समर्पित है। इससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। इन बातों को अपनी ज़िंदगी में उतारते हुए अपने विवाहित दोस्तों के साथ भी शेयर करें।




दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Contact

CONTACT US


Social Contacts



Newsletter