10 सबसे महंगी शादियां, जिसमे नाचे शाहरूख-ऐश्वर्या और शकीरा

0


सुशांत-रिचा और सीमंतो-चांदनी

 

सुशांत-रिचा और सीमंतो-चांदनी
 

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के बड़े बेटे सुशांत और छोटे बेटे सीमंतो की शादी देश की सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है। इस वीआईपी शादी में क्रिकेटर्स, नेता, मंत्री जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। सभी स्पेशल गेस्ट को लाने के लिए एरोप्लेन भेजे गए थे। साथ ही कपड़े बनाने का जिम्मा रोहित बल और सब्यसाची जैसे चर्चित डिजाइनर्स को दिया गया था। रिपोर्स के अनुसार, लखनऊ में की गई इस शादी का कुल खर्च 552 करोड़ रुपये के आस-पास था।

 

वनीशा मित्तल-अमित भाटिया

 

वनीशा मित्तल-अमित भाटिया
 

देश के जाने माने स्टील व्यापारी लक्ष्मी मित्तल की बेटी की शादी भी देश की सबसे बड़ी और शानदार शादियों में से एक है। फ्रांस के वर्साय में की गई इस शादी का कुल खर्च 350 करोड़ रुपये था। इसके वेडिंग इवेंट में शाहरुख खान, काइली मिनोग, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी, जूही चावला जैसे कई बॉलीवुड कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी थी। साथ ही पूरे इवेंट की कोरियोग्राफी का जिम्मा फराह खान को सौंपा गया था।

 

सृष्टि मित्तल-गुलराज बेहल

 

सृष्टि मित्तल-गुलराज बेहल 
 

बेटी के साथ-साथ लक्ष्मी मित्तल ने अपनी भतीजी सृष्टि की शादी भी बड़ी धूम-धाम से की थी। सृष्टि का विवाह एचएसबीसी के इन्वेस्टमेंट बैंकर गुलराज से किया गया था। इस शादी में भी दोनों पक्षों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया। बार्सिलोना (स्पेन) के नेशनल म्यूजियम में की गई इस शादी में थाइलैंड और इंडिया के 200 कुक बुलवाए गए थे। इस आलिशान शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जाती है।

 

ललित तंवर-योगिता जौनपुरिया  

ललित तंवर-योगिता जौनपुरिया 
 

ललित उत्तर प्रदेश में अमरोहा के बीजेपी सांसद रहे कंवर सिंह तंवर के बेटे हैं। उन्होंने साल 2011 में योगिता जौनपुरिया से शादी की थी। दिल्ली में की गई ये शादी शहर की सबसे महंगी शादी कही जाती है। खबरों के मुताबिक इस अवसर को खास बनाने के लिए सांसद ने लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

 

विनीता अग्रवाल-मुकित तेजा 

 

विनीता अग्रवाल-मुकित तेजा 

यूके में रहने वाले भारतीय मूल के अरबपति प्रमोद अग्रवाल की बेटी विनीता की शादी मुकित तेजा से की गई थी। इटली के पुगलिया में की गई इस शादी का कुल खर्च 130 करोड़ रुपये था। इनकी शादी का मुख्य आकर्षण थी विदेशी सिंगर शकीरा। उन्हीं की परफॉरमेंस के चलते ये शादी काफी हाई बजट हो गई थी।

 

पायल बंसल-दीपक कनोडिया

 

पायल बंसल-दीपक कनोडिया
 

रियल स्टेट डेवलपर बंसल की बेटी पायल की शादी दीपक कनोडिया से हुई थी। शादी में बॉलीवुड अदाकाराएं सेलिना जेटली और ईशा कोप्पिकार ने डांस परफॉरमेंस दी थी। टर्की में हुए इस इवेंट में इंडियन फूड प्रोवाइड करने के लिए 30 शेफ और 130 असिस्टेट कुक बुलवाए गए थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये शादी 100 करोड़ रुपये में निपटी थी।

 

विराट-अनुष्का

 

विराट-अनुष्का
 

देश के सबसे चर्चित और चहेते कपल में शुमार विराट-अनुष्का ने चुपचाप शादी कर सभी को चौंकाया था। विरूष्का के शादी करने का अंदाज ही नहीं बल्कि उसका खर्च भी काफी शॉकिंग था। खबरों की मानें तो सेलिब्रिटी कपल ने अपनी शादी में 75 से 100 करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्होंने दुनिया के दूसरे सबसे महंगे रिसोर्ट में शादी की। इटली में टस्कनी के पास स्थित बोरगो रिजॉर्ट में लगभग 50 लोग उनकी शादी का हिस्सा बने। जिन्हें ठहराने में 45 से 50 करोड़ का खर्च आया था। इसके आलावा वेडिंग सेरेमनी, केटरिंग, बार सर्विस, ड्रिंक एंड डेकोरेशन, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, मेकअप आर्टिस्ट, डीजे, ट्रांसपोर्टेशन जैसी चीजों को मिलाकर शादी का कुल खर्च 100 करोड़ के आस-पास होने की बात की जाती है 

 

विक्रम चटवाल-प्रिया सचदेव

 

विक्रम चटवाल-प्रिया सचदेव
 

विक्रम और प्रिया की शादी भी देश की सबसे खर्चीली शादियों में से एक है। विक्रम पेशे से एक्टर और होटल व्यापारी हैं, वहीं प्रिया का पेशा मॉडलिंग और बैंकिंग है। इस हाई प्रोफाइल शादी में मेहमानों को लाने के लिए स्पेशल जेट भेजे गए थे। मुंबई, उदयपुर और दिल्ली में संपन्न की गई इस शादी में लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

 

मल्लिका रेड्डी-सिद्धार्थ रेड्डी

 

मल्लिका रेड्डी-सिद्धार्थ रेड्डी
 

GVK ग्रुप के फाउंडर गुनुपति वेंकट कृष्ण रेड्डी की पोती मल्लिका रेड्डी की शादी बिजनेसमेन सिद्धार्थ रेड्डी से की गई थी। दिल्ली में हुए इस विवाह में अमिताभ बच्चन सहित कई चर्चित चेहरे शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरने वाली इस शादी में लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

 

दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें –www.facebook.com/iamfeedy




दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Contact

CONTACT US


Social Contacts



Newsletter