लोगों को इम्प्रेस करने के लिए उनकी राशि के हिसाब से करें ये काम

0


कई बार हम कुछ खास लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि राशि के हिसाब से सामने वाले की क्या पसंद और ना पसंद है? उसकी राशि के हिसाब से हम क्या करें कि उसका ध्यान हमारी ओर खीचें। जानिए इसी बारे में –

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल) : मेष राशि वाले ऐसे लोगों की ओर ध्यान नहीं देते जो बहुत ज्यादा योजनाएं बनाकर काम करते हैं। यदि आप किसी मेष राशि वाले से मेल-जोल बढ़ाना चाहते हैं तो स्वाभाविक रहें।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई) : वृषभ राशि वाले ऐसे लोगों को पसंद करते हैं जो आत्मविश्वास से भरे रहते हैं।

GEMINI (21 मई – 20 जून) : यदि आप किसी मिथुन राशि वाले को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो इंटेलिजेंट की तरह बर्ताव करें। ये स्मार्ट लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई) : किसी कर्क राशि वाले से दोस्त गांठना है तो उसे कभी मूर्ख बनाने की कोशिश ना करें। कर्क राशि वाले वफादर लोगों को अपने करीब रखना पसंद करते हैं।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त) : सिंह राशि वाले मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। ये बातें भी खूब बना सकते हैं। इसलिए बातूनी लोगों से ही इनकी खूब पटती है।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर) : कन्या राशि वाले ऐसे लोगों को पसंद करते हैं जो उनकी बात सुनते और समझते हैं। इसलिए कन्या राशि वाले को दोस्त बनाना है तो उसकी बात सुने और भावनाओं को समझें।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर) : तुला राशि वालों को दोस्त बनाना है तो उन्हें अपनी बातों में शामिल करें। यदि आप उसने अपनी समस्याएं सुलझाएंगे तो दोस्ती बनी रहेगी।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर) : वृश्चिक राशि वालों को दोस्त बनाना है तो उनके प्रति ईमानदार बने रहें। एक झूठ संबंध बिगाड़ने के लिए काफी है।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर) : धनु राशि वाले बहुत मजाकिया होते हैं। इसलिए दोस्ती बढ़ाने के लिए खूब चुटकुले सुनाएं।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी) : इस मामले में मकर राशि वालों का व्यवहार वृषभ राशि की तरह रहता है। यानि ये ऐसे लोगों को पसंद करते हैं जो आत्मविश्वास से भरे रहते हैं।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी) : कुंभ राशि वालों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आपको ऐसे काम करने होंगे, जिनके बारे में वो सोच भी न सके।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च) : मीन राशि वालों के साथ बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इनसे बात करते समय बहुत सावधान रहना होगा। ये बहुत अलर्ट होते हैं।




दुनिया में कम ही लोग कुछ मज़ेदार पढ़ने के शौक़ीन हैं। आप भी पढ़ें। हमारे Facebook Page को Like करें – www.facebook.com/iamfeedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Contact

CONTACT US


Social Contacts



Newsletter